संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत

WhatsApp Channel Join Now
संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत


औरैया, 13 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में शुक्रवार काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस दाैरान उन्हाेंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 12 दिसंबर की जगह छह दिसंबर को अयाेध्या जाना चाहिए। उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में छह दिसंबर को अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं। उनके इस बयान के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

पूर्व कृषि राज्य मंत्री ने बूथ अध्यक्षों से संगठन के कार्यों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन से जुड़े अपने विचार रखे।

बैठक में जमौली सेक्टर प्रभारी महेश कुशवाह (बूथ संख्या 204), जय नारायण (बूथ संख्या 205), कंचौसी सेक्टर अध्यक्ष शिवम दुबे, बूथ अध्यक्ष शिवम राठौर निवासी मोहनपुर, संजू कठेरिया और अवनीश अवस्थी निवासी बिहारीपुर सहित अन्य बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story