औरैया पुलिस ने खाेज निकाले 111 गुम मोबाइल फोन, पीड़िताें काे वापस लाैटाया

WhatsApp Channel Join Now
औरैया पुलिस ने खाेज निकाले 111 गुम मोबाइल फोन, पीड़िताें काे वापस लाैटाया


- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से साइबर थाना पुलिस ने बरामद किए मोबाइल, कीमत करीब 25 लाख रुपये।

औरैया, 06 नवंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की साइबर थाना पुलिस ने शुक्रवार काे मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और खोए हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। संबंधित मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिए ताे लंबे समय बाद अपना खाेया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में आमजन की ओर से मोबाइल फोन खोने और गिरने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने लगातार प्रयास किए और सीईआईआर पोर्टल की मदद से 111 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने संबंधित मोबाइल धारकों को मोबाइल बरामद होने की सूचना देकर उन्हें फोन प्राप्त करने के लिए बुलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जो अपने मोबाइल खोने के बाद उनके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से संचार साथी एप डाउनलोड करें, जिससे मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सुविधाएं मिल सकें। मोबाइल गुम होने पर मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र लेकर स्थानीय थाने पहुंचें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मय टीम तथा उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी मय हमराह शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story