संविधान व लोकतंत्र की गरिमा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अटल जी का समर्पण सदैव रहा अटल : राधेश्याम गुप्त

WhatsApp Channel Join Now
संविधान व लोकतंत्र की गरिमा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अटल जी का समर्पण सदैव रहा अटल : राधेश्याम गुप्त


अटल बिहारी वाजपेई जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ

फतेहपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व व राष्ट्र-निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए सुशासन दिवस गोष्ठी पर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र की गरिमा एव राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है।

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की कविताएँ, जैसे हार नहीं मानूंगा, उनके अटल विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं, जो हमें हर चुनौती में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं, उनकी यह जयंती हमें उनकी विरासत को आत्मसात करने एवं उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी, शब्दों, संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता प्रकट करते रहे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में मेधावी विद्यार्थियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व का हस्तलिखित चित्रण किया गया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि पार्टी पुरोधा के जीवन मूल्यों पर आधारित यह प्रदर्शनी हम कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उर्जा प्रदान करती है।

कार्यक्रम में महामंत्री पुष्पराज पटेल, महामंत्री उदय लोधी,महामंत्री नीरज सिंह, शैलेन्द्र रघुवंशी, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, कुलदीप भदौरिया, आशीष तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, रवीन्द्रपाल सिंह, रामप्रताप सिंह गौतम, प्रवीण सिंह, अभिषेक शुक्ला, सुमित द्विवेदी, मंजू शुक्ला, ज्योति प्रवीण, अनुराग श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, ओम मिश्रा, प्रदीप गर्ग, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, दीपचन्द्र गुप्ता, अनुज दीक्षित, शिवपूजन तिवारी, सिद्धार्थ दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story