जैन मिलन मुरादाबाद के अध्यक्ष बने आशु जैन , मंत्री की जिम्मेदारी मिली मोहित जैन काे

WhatsApp Channel Join Now
जैन मिलन मुरादाबाद के अध्यक्ष बने आशु जैन , मंत्री की जिम्मेदारी मिली मोहित जैन काे


मुरादाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। जैन मिलन मुरादाबाद की नवीन कार्यकारिणी के अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को सभागृह समर्पण भवन रामगंगा विहार जैन मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में अतिवीर आशु जैन व मंत्री पद पर वीर मोहित जैन की घोषणा हुई।

अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन ने जैन मिलन के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं जैन मिलन मुरादाबाद की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष अतिवीर आशु जैन, मंत्री वीर मोहित जैन एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अतिवीर आशु जैन, मंत्री वीर मोहित जैन के नेतृत्व में जैन मिलन मुरादाबाद सेवा एवं धार्मिक,सामाजिक कार्यक्रमों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें। सुरेश जैन ने आवश्यक होने पर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अति वीर प्रदीप जैन ने सभी नए पदाधिकारी अध्यक्ष, मंत्री के साथ उपाध्यक्ष रजनीश जैन एवं वीर संजीव जैन उप मंत्री वीर अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष वीर संजय जैन को अपने पद को निष्ठाफं पूर्वक निभाने एवं जैन मिलन के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर संदेश कुमार जैन ने जैन मिलन के इस वर्ष के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया और यह वर्ष 2026-27 को जैन सम्राट गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जैन सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट खारवेल ,सम्राट संप्रति, रानी अबक्का चौरा, राजा अमोघवर्ष ,राजा कुमार पाल ,राजा बिंबिसार ,राजा अजातशत्रु आदि जैन सम्राटों का परिचय दिया एवं पूरे वर्ष में इन सबके जीवन पर वृत्तचित्र गोष्ठी, नाटिकाएं आदि करने का प्रस्ताव रखा।

सभा में मुरादाबाद दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन, चंद्र मोहन जैन, कृष्णनंदन जैन, श्रीपाल जैन, दिनेश जैन सेठी, संदीप जैन, पंकज जैन, राजीव जैन, अविनाश जैन, नीलम जैन आदि ने अपने विचार रखे।

महिला जैन मिलन मुरादाबाद की अध्यक्ष वीरांगना मोना जैन एवं मंत्री शालिनी जैन ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story