लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी करेंगे अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी करेंगे अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन


लखनऊ, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस सभागार में श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को दी।

क्षेत्र संगठन मंत्री ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में वाल्मीकि पीठ मंदिर नई दिल्ली के जगदगुरू कृष्णसाह विद्यार्थी महाराज, रविन्द्र कीर्ति महाराज, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के भंते शील रत्न, शिरोमणि गुरूद्वारा अमृतसर प्रबंध समिति के संत निर्मल सिंह व रविदास मंदिर अयोध्या के महंत अवधेश दास उपस्थित रहेंगे।

अशोक सिंहल ने हिन्दू समाज के लिए अपना जीवन लगाया

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि अशोक सिंहल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने हिन्दू समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह समाज और देश की भलाई के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। अशोक सिंहल कानपुर महानगर प्रचारक, प्रयागराज आदि क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया। बाद में दिल्ली के प्रान्त प्रचारक रहे। उसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के लम्बे समय तक महामंत्री, संगठन मंत्री तथा विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के माध्यम से अशोक सिंहल ने भव्य श्रीराम मंदिर की रूपरेखा तैयार की।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story