राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अशोक गुप्ता बने डिवीजनल वार्डन (आरक्षित)

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अशोक गुप्ता बने डिवीजनल वार्डन (आरक्षित)


मुरादाबाद, 20 फ़रवरी (हि.स.)। दो बार राष्ट्रपति पदक पुरस्कार से सम्मानित नागरिक सुरक्षा में स्टाफ अधिकारी टू डिवीजनल वार्डन कोतवाली डिवीज़न अशोक कुमार गुप्ता को पदोन्नति मिली है। श्री गुप्ता को नगर स्तर के पद डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) के पद पर जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा शुक्रवार को उनके आगामी नवीनीकरण तक के लिए दी गई है।

विद्युत विभाग से सेवानिवृत अशोक गुप्ता वर्ष 1989 से नागरिक सुरक्षा मुरादाबाद से अवैतनिक रूप से जुड़े हैं। उन्हें दो बार राष्ट्रपति के पदक से गणतंत्र दिवस 2000 एवं गणतंत्र दिवस 2006 में सम्मानित किया जा चुका है। श्री गुप्ता को दो बार महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी वर्ष 2008 एवं 2011 में सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र 2018 से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story