मुरादाबाद में 19 जुलाई को होगा जिला आर्य सम्मेलन, तैयारियां तेज
-आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र के प्रधान आचार्य स्वामी स्वदेश करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ
मुरादाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर 19 जुलाई को होने वाले जिला आर्य सम्मेलन की तैयारियों के लिये जिले की आर्य समाजों की रविवार बैठक सम्पंन हुई। जिसमें समस्त महानगर में सम्पर्क अभियान चलाने के लिए क्षेत्रानुसार जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में बताया गया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रधान आचार्य स्वामी स्वदेश के प्रथम मुरादाबाद आगमन पर इम्पीरियल तिराहे पर पहले भव्य स्वागत किया जायेगा और तत्पश्चात वही से आर्यवीर दल के आर्यवीर मोटर साइकिलों से आगवानी करके आर्य समाज स्टेशन रोड पर लायेंगे, जहां आर्यवीर सैनिक घोष के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की योजना तैयार की गयी।
इस अवसर पर ज्ञानेंद्र गांधी अजब सिंह आर्य डा. अभय श्रोत्रिय डा. राम मुनि, योगगुरु रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, अरबिंद आर्यबंधु लोकेश आर्य रवीन्द्र आर्य रामसिंह निशंक, यशपाल आर्य, अमरनाथ आर्य आदि उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

