आर्य समाज मुरादाबाद के प्रधान बने अरबिंद, रमेश आर्य को मंत्री की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
आर्य समाज मुरादाबाद के प्रधान बने अरबिंद, रमेश आर्य को मंत्री की जिम्मेदारी


मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद का वार्षिक निर्वाचन प्रधान डा अभय श्रोत्रिय की देखरेख में रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन से साप्ताहिक यज्ञ व सत्संग का हुआ। जिसमें प्रधान की जिम्मेदारी अरविंद को और मंत्री की जिम्मेदारी रमेश आर्य एडवोकेट को दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी डा अभय श्रोत्रिय बताया कि आज हुए वार्षिक निर्वाचन में प्रधान अरबिंद आर्यबंधु, उप प्रधान सूर्य प्रकाश द्विवेदी एवं राजेश नारंग, मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, उप मंत्री रमाशंकर आर्य एवं यशपाल आर्य और कोषाध्यक्ष मयंक आर्य आम सहमति से बने। साथ ही आर्यवीर दल के अधिष्ठाता डा आलोक कुमार आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष डा राम मुनि को बनाया गया। साथ ही छह अंतरंग सदस्य भी बनाए गए है।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story