अरविंद सिंह बने एसीए की सीनियर चयन समिति के सदस्य
May 14, 2026, 17:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
प्रयागराज, 14 मई (हि.स)। पूर्व रणजी क्रिकेटर अरविंद सिंह को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति का सदस्य बनाया गया है। अरविंद सिंह अब प्रशांत मालवीय का स्थान लेंगे।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर ने गुरुवार को बताया कि कार्यालय महालेखाकार में कार्यरत अरविंद सिंह ने भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य के रूप ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रहे अरविंद सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी भी खेला है। अरविंद कार्यालय महालेखाकर उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में कल्याण सहायक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

