प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह

WhatsApp Channel Join Now
प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह


लखनऊ, 24 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जून गुरुवार को उत्तर प्रदेश आएंगे।

संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल 25 जून को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह वहां उपस्थित पत्रकार को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह सीधे रामनगरी अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जून की सुबह 11:00 बजे प्रभु श्री रामलला के भव्य दर्शन और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की आरती में सहभागिता करेंगे। आरती पूजन के उपरांत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल अयोध्या के पूज्य संत-महात्माओं से भेंट करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। संतों से भेंट के बाद अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story