एआरटीओ ने चेकिंग अभियान में 5 ट्रक सीज किए, जुर्माना लगाया

WhatsApp Channel Join Now
एआरटीओ ने चेकिंग अभियान में 5 ट्रक सीज किए, जुर्माना लगाया


फर्रुखाबाद,19 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने टिम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए तथा उनमें से एक ट्रक पर परिवहन विभाग का 15000 रुपये टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को सीज कर उन पर 73000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अतिरिक्त 3 ट्रकों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिवेटिव न पाए जाने पर उन्हें भी सीज कर दिया गया तथा 31000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एआरटीओ ने बताया कि रिक्लेक्टिव टेप न लगा होना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है। इसमें वाहन को आगे जाने वाले वाहन को देखने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आज की कार्यवाही में विभाग की ओर से कुल 104000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story