आर्ट ऑफ लिविंग ने किया भजन संध्या का आयोजन
मुरादाबाद, 14 मई (हि.स.)। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार मुरादाबाद की ओर से गुरुवार रात्रि में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के अवसर पर ट्यूलिप गार्डन में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गायक अंकित ढींगरा ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। उन्होंने आधुनिक संगीत के साथ कृष्ण भजन, गणेश भजन, शिव भजन, देवी भजन, और गुरु भजनों से सभी को भावविभोर किया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक पुनीत बर्मन ने बताया कि गुरुदेव कहते हैं कि जीवन को उत्सव की तरह जिएं। मन से तनाव एवं नकारात्मकता को दूर करें। प्रेम, सेवा और मुस्कान को अपनाएं। कार्यक्रम में रोहित अग्रवाल, मणि मिश्रा, शीतू छाबड़ा, पूजा बर्मन, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, ऋषि यादव, रिद्धिमा सिंह, माणिक अग्रवाल, रीता अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

