जौनपुर : डायट में कला- संस्कृति महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर : डायट में कला- संस्कृति महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा


जौनपुर : डायट में कला- संस्कृति महोत्सव का आयोजन, शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा


जौनपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में सोमवार को कला संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने अपनी कलात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती का पूजन किया गया। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का बुकें और अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कला एवं संस्कृति महोत्सव भी इसी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य शिक्षा के साथ कला और संस्कृति को जोड़ना तथा शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story