स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में प्रतिभाग करने पहुंची आरएसडी एकेडमी मुरादाबाद की जूडो टीम
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमखम दिखाएंगे मुरादाबाद के खिलाड़ी
मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित स्पर्धा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड 2026 में प्रतिभाग करने पहुंची आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद की जूडो टीम का शनिवार काे रवाना हाे गई। टीम के रवाना हाेने से पूर्व स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। जूडो के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे, जिसमें एकेडमी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में श्रीलंका, भूटान और नेपाल सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। ऐसे मंच पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करने और अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
जूडो कोच मयंक कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरएसडी एकेडमी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। टीम का लक्ष्य शानदार खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और मुरादाबाद जनपद का नाम रोशन करना है।
विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा एवं प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

