ओपन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप चार नवंबर से मुरादाबाद में

WhatsApp Channel Join Now
ओपन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप चार नवंबर से मुरादाबाद में


- आयोजन सचिव मोहित चौधरी ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 01 नवम्बर (हि.स.)। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से 4 नवंबर से दो दिवसीय ओपन आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप-2026 का शुभारंभ होगा।

रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी में होने वाली प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन सचिव मोहित चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 आयु व वर्ग के सब जूनियर, अंडर-18 के जूनियर, अंडर-21 के यूथ और सीनियर ओपन वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जबकि आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश इसे प्रोत्साहित कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story