स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा 2024 में सभी अभ्यर्थी उपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा 2024 में सभी अभ्यर्थी उपस्थित


प्रयागराज, 24 फरवरी (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा 2024 आज मंगलवार को सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न हुई।

यह जानकारी आयोग की उप सचिव पूनम निगम ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा 24 फरवरी को दो सत्रों प्रथम 9 से 11 बजे तक एवं 2 से 5 बजे तक उप्र लोक सेवा आयोग, परीक्षा भवन अलीगंज लखनऊ में आयोजित करायी गई। उक्त परीक्षा में कुल 16 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें सभी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story