राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 8 मई तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 8 मई तक करें आवेदन


मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। मुरादाबाद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके लिए 8 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

राज्य पुरस्कारों के लिए 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी व संस्थाएं कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन में आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना पूर्ण विवरण अभिलेखों सहित तीन प्रतियों में 8 मई तक उपलब्ध करा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story