डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती 'जन स्वाभिमान दिवस' के रुप में मनाएगी अपना दल (एस)

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती 'जन स्वाभिमान दिवस' के रुप में मनाएगी अपना दल (एस)


लखनऊ, 01 जुलाई (हि.स.)। अपना दल (सोनेलाल) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर पार्टी गुरुवार को जन्म जयंती मनाएंगी। इस अवसर पर गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संजय सिंह राठौर की ओर से बुधवार को दी गई।

उन्होंने बताया कि पार्टी संस्थापक की जयंती को 'जन स्वाभिमान दिवस' के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उप्र सरकार में मंत्री आशीष पटेल का मार्गदर्शन उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story