अपना दल (एस) ने 9 कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
अपना दल (एस) ने 9 कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारी


लखनऊ, 29 नवम्बर (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के सक्रिय 9 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महासचिव एवं चार प्रदेश सचिव शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वीकृति पर कई लोगों को संगठन में जगह दी गई है। इनमें अनिल कुमार परसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, राम सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अ​रविंद पटेल प्रदेश महासचिव, दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदेश महासचिव, शिखा सिंह प्रदेश महासचिव, रवि नंदन यादव प्रदेश सचिव, ओम प्रकाश पटेल प्रदेश सचिव, शिव कुमार प्रदेश सचिव एवं सुनील पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story