अपर्णा यादव ने नवजात शिशुओं को वितरित की बेबी किट

WhatsApp Channel Join Now
अपर्णा यादव ने नवजात शिशुओं को वितरित की बेबी किट


लखनऊ, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखनऊ में संचालित लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ व डॉ0 राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया।

अपर्णा यादव ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम व नवजात बच्चों के साथ केक कटिंग कर बेबी किट वितरण किया गया। महिला कल्याण विभाग की संस्थाएं राजकीय बालिका गृह, सिंधी खेड़ा, पारा, लखनऊ व वन स्टॉप सेंटर, लोकबन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का निरीक्षण किया।

डॉ0 राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान भर्ती महिलाओं से बातचीत की गई एवं लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर एवं पैथालॉजी आदि का निरीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पायी गई। इसके बाद महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह सिंधी खेड़ा, पारा, लखनऊ तथा वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ व विज्ञान फाउंडेशन द्वारा एन0आई0ओ0एस0 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 63 बालिकाओं को अपर्णा यादव ने बैग वितरण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story