अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक


अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक


अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक


अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक


अमेठी : रामलीला में पहुंचीं अपर्णा यादव, नौ निराश्रित कन्याओं को दिए विवाह के चेक


अमेठी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान में पिछले नौ दिनों से चल रहे रामलीला मंचन के नौवें दिन सोमवार की देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित रामलीला के सभी पात्रों की आरती उतारी और भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद बेटियों की मदद और उनके सम्मान का संदेश दिया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश मसाला की ओर से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही प्रतिदिन एक निराश्रित कन्या को विवाह के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जा रहा था। इस पहल के तहत नौवें दिन सभी नौ कन्याओं को अपर्णा यादव ने साड़ी और चेक देकर उनके सुखी एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने राजेश मसाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिन बेटियों के माता-पिता नहीं हैं, उनके विवाह के लिए इतनी बड़ी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए।

अपर्णा यादव ने मंच से घोषणा की कि वह अगले वर्ष नवरात्र के अवसर पर अमेठी की पांच कन्याओं को विवाह के लिए अपनी ओर से 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति कन्या की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेठी के इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए भावुक क्षण है। जरूरतमंद बेटियों की मदद करना उनके जीवन को संवारने जैसा है। रामलीला के प्रसंग पर उन्होंने कहा कि त्रेता युग का रावण हो या कलयुग का, सभी को अपने मन के पाप छोड़कर हृदय में भगवान श्रीराम को स्थान देना चाहिए. उन्होंने राम नाम का स्मरण करने और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे पर अपर्णा यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और सभी को संवैधानिक मर्यादा में रहकर उसका सम्मान करना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस संबंध में निर्णय लेगी।

अमेठी आगमन के प्रोटोकॉल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू लिखे जाने पर अपर्णा यादव ने कहा कि कार्यालय में छुट्टी होने के कारण संभवतः व्यक्तिगत स्तर पर प्रोटोकॉल जारी हुआ होगा। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि वह मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763711 Articles

Share this story