जानलेवा हमला मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जानलेवा हमला मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 28 अप्रैल (हि.स.)। लार पुलिस ने जानलेवा हमले के एक और आराेपित काे गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में नामजद अन्य चार अभियुक्तों चन्दन, शनि, डेविड और विक्रांत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त गुड्डू प्रसाद (20 वर्ष) निवासी डुमरी, थाना लार को मंगलवार को हाइड्रिल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर आराेप है कि उसने चार अन्य अभियुक्ताें के साथ मिलकर गत 6 अप्रैल की शाम को वादिनी स्नेहा देवी के पति पर उस समय धारदार हथियार से हमला किया जब वे एक ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे। पुरानी रंजिश में किए गए इस हमले में वादिनी के पति गंभ्ाीर रूप से घायल हाे गए थे। लार पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story