पेंशनर्स अनुभव का खजाना, सरकार व समाज लाभ उठाये : न्यायमूर्ति अमर सरन

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनर्स अनुभव का खजाना, सरकार व समाज लाभ उठाये : न्यायमूर्ति अमर सरन


पेंशनर्स अनुभव का खजाना, सरकार व समाज लाभ उठाये : न्यायमूर्ति अमर सरन


--शासन को पेंशनर्स के हितों की रक्षा करनी चाहिए: आर एस वर्मा

प्रयागराज, 03 अप्रैल (हि.स)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अमर सरन ने कहा कि पेंशनर्स को अपने विषय की कार्य पद्धति का अति उत्तम ज्ञान होता है और वे अनुभव का खजाना होते हैं। सरकार और समाज को उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना चाहिए और उनकी समस्याओं का न्यायोचित समाधान करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि सरकार गवर्नमेंट पेंशनर्स की पेंशन को बोझ समझती है, जो उचित नहीं है। देश की अर्थ व्यवस्था जब वर्ष 2000 में विश्व मे 13वें स्थान पर थी तब से इन्ही पेंशनर्स, जो उस समय कर्मचारी-अधिकारी थे, की कड़ी मेहनत और देश के प्रति निष्ठा का योगदान भी भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में रहा है। ऐसे में शासन को पेंशनर्स के हितों की रक्षा करनी चाहिए और पेंशन को बोझ नहीं समझना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत 10 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत तथा 05 योग्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के 30 सदस्यों को माला, शाल पहनाकर एवं घड़ी, गीता, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार चार देहदानी सदस्यों गोपाल कृष्णा श्रीवास्तव, शकर लाल गुप्ता, एम पी यादव, मनमोहन सिंह को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सर्वश्रेष्ठ सेक्टर का पुरस्कार झूंसी, द्वितीय सेक्टर का पुरस्कार फाफामऊ तथा तृतीय सेक्टर का पुरस्कार लूकरगंज और मम्फोर्डगंज को संयुक्त रूप से और टैगोर टॉउन को सांत्वना पुरस्कृत दिया गया। सर्वाधिक नए सदस्य बनाने की श्रेडी में प्रथम पुरस्कार आर डी प्रसाद (50) को, द्वितीय पुरस्कार संतोष कुमार श्रीवास्तव (14) को और तृतीय पुरस्कार धर्म पाल सिंह (9) एवं सन्तावना पुरस्कर प्रेम नरेश शुक्ला (7) को प्रदान किया गया। इसके अलावा बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 15 सदस्यो को भी पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा अध्यक्ष एवं पूर्व मंडलायुक्त आर एस वर्मा को वर्ल्ड कल्चरल एन्ड एनवीयर्मेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दिए जाने के बाद अब संस्था का अम्बेसेडर बनाये जाने और 27 अप्रैल को ‘भारत गौरव रत्न’ सम्मान प्रदान करने की घोषणा होने के लिए संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पंकज जयसवाल, चेयरमैन आर्य कन्या विद्यालय और मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार एवं राजेन्द्र कुमार, डॉ राखी चौधरी प्रधानाचार्य रही।

अंत मे इलाहाबाद के पूर्व मंडलायुक्त और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी के सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और पेंशनर्स को संगठित रहने की और एक दूसरे के सुख दुःख में साथ खड़े होने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियित्री और गायिका प्रीता बाजपेई ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र पांडे, आर पी पांडे, डॉ परमात्मा सिंह, डॉ जी एस तोमर, डॉ वी के श्रीवास्तव, साधना सिंह, किरण बाला पांडे, फरहाना सिद्दीकी, डॉ गीता सिंह, रीता सक्सेना, राजेश यादव, अंकिता उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story