नगाड़ा नाइट कार्यक्रम में पूरी प्रस्तुति न देने पर अंजली अरोड़ा को भेजा जाएगा लीगल नोटिस, 20 लाख के नुकसान का दावा

WhatsApp Channel Join Now
नगाड़ा नाइट कार्यक्रम में पूरी प्रस्तुति न देने पर अंजली अरोड़ा को भेजा जाएगा लीगल नोटिस, 20 लाख के नुकसान का दावा


कानपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति को लेकर आयोजकों और सोशल मीडिया इंफ्लून्सर अंजली अरोड़ा के बीच विवाद बढ़ गया है। आयोजक ने अंजली और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे पर तय शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए स्वरूप नगर थाने में तहरीर देने के बाद अब अधिवक्ता कलीम अहमद सिद्दीकी ने दोनों को लीगल नोटिस भेजने की बात कही है।

डिजिटल देशी मीडिया के संचालक आशीष कुमार के मुताबिक, 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट आयोजित हुई थी। इसके लिए अंजली अरोड़ा की मैनेजर से 30 मिनट की प्रस्तुति के लिए तीन लाख रुपये में समझौता हुआ था। बाद में प्रस्तुति की अवधि 45 मिनट करने की बात भी तय हुई। आयोजकों का दावा है कि क्यूआर कोड के जरिए तीन लाख रुपये का भुगतान किया गया। हवाई टिकट, होटल और अन्य व्यवस्थाओं पर भी एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुए।

आयोजकों का आरोप है कि अंजली करीब 9:45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और मंच पर लगभग 12 मिनट प्रस्तुति देने के बाद कार्यक्रम छोड़ दिया। इससे आयोजन प्रभावित हुआ और प्रायोजकों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। आयोजकों ने 18 से 20 लाख रुपये तक के नुकसान का दावा किया है।

अधिवक्ता कलीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अंजली अरोड़ा और उनकी मैनेजर को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर आयोजकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story