योगी सरकार पशुपालन को मजबूत करने को जारी किया वाट्शप चैनल, बार कोड स्कैन कर सीखें पशुपालन

WhatsApp Channel Join Now
योगी सरकार पशुपालन को मजबूत करने को जारी किया वाट्शप चैनल, बार कोड स्कैन कर सीखें पशुपालन


प्रयागराज, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पशुपालन को मजबूत बनाने के लिए एक वाट्शप चैनल बनाया है। इस चैनल से जुड़कर अब पशुपालन कैसे करना है, यह जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए पशुपालन विभाग ने एक बार कोड जारी है। जिसे स्कैन करके कोई भी पशुपालक जानकारी ले सकता है। यह जानकारी शनिवार को प्रयागराज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने यह वाट्सएप चैनल तैयार किया है। इस चैनल से जुड़कर पशुपालन से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। पशुपालन विभाग की सभी योजनाओं के संबंध में पशुपालक एवं किसान ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस चैनल के माध्यम से गाय पालन, भैंस पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन सहित पशु एवं पंछियों के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने पशुपालक एवं किसान भाई बहनों से अपील की है कि आप सभी इस चैनल से जुड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा जारी बारकोड को स्कैन करके आप जुड़े और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आगे बढ़ो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story