भाजपा कार्यालय में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन चुनाव-2026 को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यालय में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन चुनाव-2026 को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित


मथुरा, 15 अक्टूबर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, मथुरा में गुरुवार दोपहर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन चुनाव-2026 के संबंध में एक उच्च स्तरीय एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी, ब्रज श्रीमती गीता शाक्य, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी, ब्रजप्रांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार जेपीएस राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला पंचायत श्रीकिशन चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष राजू यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों ने आगामी विधान परिषद चुनावों को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियों की रूपरेखा तैयार की और जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं का अटूट समर्पण और जनसेवा का संकल्प ही पार्टी की जीत का मुख्य आधार है। इस अवसर पर जनपद मथुरा के सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारीगण और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story