तकनीक के दौर में रिश्तों को जोड़ने का प्रयास है ‘आर्ट ऑफ मुक्ति’ : करिश्मा दुगर

WhatsApp Channel Join Now
तकनीक के दौर में रिश्तों को जोड़ने का प्रयास है ‘आर्ट ऑफ मुक्ति’ : करिश्मा दुगर


तकनीक के दौर में रिश्तों को जोड़ने का प्रयास है ‘आर्ट ऑफ मुक्ति’ : करिश्मा दुगर


कानपुर, 19 जून (हि.स.)। आज के दौर में तकनीक ने लोगों को जोड़ने के साथ-साथ रिश्तों में दूरियां भी बढ़ा दी हैं, ऐसे समय में एक ऐसे मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जहां लोग एक-दूसरे से सीख सकें, अनुभव साझा कर सकें और सामूहिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें, इसी सोच से आर्ट ऑफ मुक्ति की परिकल्पना साकार हुई, यह केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक जनआंदोलन है जिसका उद्देश्य बेहतर जीवन, सामाजिक योगदान और प्रेरणादायक विरासत छोड़ना है, यह बातें शुक्रवार को आर्ट ऑफ मुक्ति की संस्थापिका एवं उत्तम इवेंट्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी करिश्मा दुगर ने कहीं।

आर्ट ऑफ मुक्ति नाम से भारत के पहले लाइफस्टाइल लेगेसी कम्युनिटी मूवमेंट की शुरुआत की गई है। यह पहल लोगों को परिवार, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के साझा मंच पर जोड़ने का कार्य करेगी। इसकी शुरुआत अंशुल उत्तम द्वारा रखी गई आधारशिला पर हुई है और करिश्मा दुगर के नेतृत्व में इसे राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध रेडियो प्रस्तोता आरजे सुगंधा ने किया, जो उत्तम इवेंट्स की ओर से होस्ट रहीं।

आर्ट ऑफ मुक्ति को चार मूलभूत सिद्धांतों—परिवार, विकास, प्रभाव और विरासत—पर आधारित बताया गया है। संस्था का उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों, परिवारों और समाजसेवियों को एक साथ जोड़कर ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां व्यक्तिगत उन्नति के साथ सामाजिक परिवर्तन भी मजबूत हो सके।

इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की योजना है, जिसके तहत इसे विभिन्न शहरों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक, शैक्षिक और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा संवाद मंच, नेतृत्व विकास पहल और सामाजिक प्रभाव से जुड़े अभियान भी संचालित होंगे।

कार्यक्रम में करिश्मा दुगर, अंशुल उत्तम, प्रिंस तिवारी, श्रेय उत्तम, ओंकार सिंह बिष्ट, अंजलि, गौरव रावत, जूडस वुडवर्ड, मोनिका रुंगटा, आकाश सिंह, वीएन सिक्योरिटी और करण निषाद मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story