पंखे में उतरे करंट से युवक मौत
Sep 26, 2026, 14:53 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अमेठी, 26 सितंबर (हि.स.)। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे अन्नी बैजल गांव में शनिवार दोपहर में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल रवि सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह के घर में रखा फर्राटा पंखा चलाने के लिए जैसे ही उनका पुत्र विकास सिंह (38) गया वैसे ही पंखे में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांचकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

