संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप


अमेठी, 07 सितंबर (हि.स.)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कमई में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला का शव घर के अंदर दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनगंज थानाक्षेत्र के कमई गांव की रहने वाली जमरूल निशा (45) की शादी 25 वर्ष पूर्व थाना शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के अच्छई गांव से हुआ था । कुछ दिनों के बाद ही उनका तलाक़ हो गया। वह अपने पिता के साथ अपने मायके में रहकर गुजर बसर करती थी। पिता ने अपने नाम की कुछ जमीन बेटी जमरूल निशा के नाम बैनामा कर दिया था। बेटी के नाम आवासीय काॅलोनी भी है। यह महिला के दोनों भाईयों की पत्नियों तथा भतीजे को खरखती थी। जमरूल निशा छोटी बहन के घर थाना शिवरतनगंज के गांव सबरजीत मजरे सिंहपुर में बलीमा कार्यक्रम में शामिल होकर साेमवार काे अपने घर आई थी। कुछ देर बाद गांव के लाेगाें ने जमरूल निशा की बहन की लड़की समरीन बानो को फोन करके घटना की जानकारी दिया। समरीन बानो घटना स्थल पर पहुंच कर देखा कि जमरूल निशा का शव पड़ा हुआ है। उसने जमरूल निशा की माैत का जिम्मेदार अपने दो मामी व मामा के लड़के काे ठहराते हुए फांसी लगा कर मारने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि इन लाेगाें ने मेरी खाला को मारा-पीटकर हत्या किया है और शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है। घर की छत पर खून तथा टूटी चुडिया पड़ी था।

इस सम्बन्ध में मोहनगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पिता के प्रार्थनापत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story