ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत


अमेठी, 20 जुलाई (हि.स.)। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में आरजीआईपीटी के पीछे रेलवे लाइन के पास सोमवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही जायस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल जायस थाना पुलिस से संपर्क कर पहचान कराने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story