ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत


अमेठी, 22 अगस्त (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा कोरारी चौराहे के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टिकरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (24) शनिवार शाम बाइक से शाहबरी की ओर से आ रहा था। वह कोरारी चौराहे के पास पहुंचा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ।

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story