अमेठी - सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत
अमेठी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद स्थित भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर कादूनाला चौकी से करीब 100 मीटर आगे बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों की पहचान एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।
मृतक की पहचान रोहित उर्फ खुन खुन (25) पुत्र रामलाल पासी, निवासी ग्राम जमुआ, थाना घुंघटेर, जिला बाराबंकी और दूसरे की पहचान बृजेश (22) पुत्र भोदू पासी, निवासी ग्राम अटहरा, थाना घुंघटेर, जिला बाराबंकी का के रूप में हुई है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के प्रभारी अजेंद्र पटेल ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से थे । किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें कुचल दिया है जिससे दोनों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज स्थित मरचरी हाउस, भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

