अमेठी : अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत, साथी घायल

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत, साथी घायल


अमेठी, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के शनिवार की रात ठोकरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान चन्द्रेश (19)पुत्र शेष प्रकाश निवासी मऊ गर्वी, थाना चंदापुर, रायबरेली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चन्द्रेश अपने साथी पिंटू यादव के साथ ई-रिक्शा से सेमरौता जा रहा था। रास्ते में ठोकरपुर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक चन्द्रेश की मौत हो गई, जबकि पिंटू यादव घायल हो गया।

शिवरतनगंज थाना प्रभारी दया शंकर मिश्रा ने रविवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना अंधेरा होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785118 Articles

Share this story