अमेठी में 1480 दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में तैनात पुलिस, ड्रोन से निगरानी : पुलिस अधीक्षक

WhatsApp Channel Join Now

अमेठी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन के आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में 1480 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शुक्रवार की देर शाम मां कालिका धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन और महा आरती करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। वहीं, मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी की भी डूबने से मृत्यु न हो, इसे पुलिस ने अपना प्रमुख लक्ष्य बनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को जिले के अधिकांश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन और रावण दहन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों को देखते हुए संबंधित स्थानों पर सिविल पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील स्थानों और अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि शारदीय नवरात्र के सातवें दिन, शनिवार 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस को जिले की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे पिंक समाधान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनकी शिकायतों का नियमानुसार समाधान कराया जा सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762258 Articles

Share this story