ट्रेलर से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत
अमेठी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित फतवा गांव निवासी ईंट-भट्ठा संचालक हरभजन सिंह (68) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पीपरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हरभजन सिंह शुक्रवार को किसी काम से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज बाजार के निकट उनकी गाड़ी की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हरभजन सिंह एचबीएस मार्क के ईंट-भट्ठे का संचालन करते थे। उनके निधन से परिवार के सदस्यों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

