अमेठी : सड़क हादसे में रिटायर्ड सूबेदार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : सड़क हादसे में रिटायर्ड सूबेदार की मौत


अमेठी : सड़क हादसे में रिटायर्ड सूबेदार की मौत


अमेठी : सड़क हादसे में रिटायर्ड सूबेदार की मौत


अमेठी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-731 पर सिरियारी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे रिटायर्ड सूबेदार प्रदीप सिंह (55) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सिरियारी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रदीप सिंह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय स्तर पर उन्हें जगदीशपुर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रदीप सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के नवगवां गांव के निवासी थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह भेल फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी के रूप में नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार शाम परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story