अमेठी : बारिश से कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : बारिश से कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत


अमेठी : बारिश से कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत


अमेठी, 02 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरुवावा के नए का पुरवा में बुधवार की शाम को कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्यामलाल (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और उक्त वृद्ध उसकी चपेट में आ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे वृद्ध को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों की मदद से वृद्ध को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुंशीगंज कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक बुजुर्ग की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को सूचित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story