अमेठी : पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत


अमेठी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के नियामत का पुरवा मजरे दक्षिणगांव में शनिवार काे पेड़ में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव में एक पेड़ में बिजली का करंट उतर रहा था. इसी दौरान गौरी शंकर (56) पेड़ के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। शेष अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769795 Articles

Share this story