अमेठी में ढाई साल की बच्ची को युवक ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी में ढाई साल की बच्ची को युवक ने सड़क पर पटका, हालत गंभीर


अमेठी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिले व कोतवाली क्षेत्र अमेठी के कस्बे स्थित कलवारन टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक ने कथित तौर पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर पटक दिया। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों को अपनी ओर आता देख युवक नाली में घुस गया। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उधर, गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पुलिस निगरानी में लेकर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायल बच्ची की भी हालत सामान्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765293 Articles

Share this story