अमेठी : मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम


अमेठी : मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम


अमेठी : मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की एसडीएम


अमेठी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज की कक्षा आठ की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए मंगलवार को उप जिलाधिकारी गौरीगंज बनाया गया।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस पहल के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और जनसेवा की जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। एक दिन की एसडीएम बनीं अंशिका ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा के संबंध में भी जानकारी ली। अंशिका ने कार्यालय परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के प्रति समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story