ओवरटेक कर बदमाशाें ने छात्राें की गाड़ी रोकी, फायरिंग का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
ओवरटेक कर बदमाशाें ने छात्राें की गाड़ी रोकी, फायरिंग का आरोप


ओवरटेक कर बदमाशाें ने छात्राें की गाड़ी रोकी, फायरिंग का आरोप


ओवरटेक कर बदमाशाें ने छात्राें की गाड़ी रोकी, फायरिंग का आरोप


अमेठी, 19 सितंबर (हि.स.)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित बाईपास पर शनिवार शाम लखनऊ से लौट रहे दो छात्रों की स्कार्पियो को कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। छात्रों ने युवकों पर करीब तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। गोली लगने से स्कार्पियो का शीशा टूट गया और दोनों छात्र बाल-बाल बच गए। घटना के पीछे किसी भी प्रकार का कोई विवाद सामने नहीं आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

भेटुआ ब्लॉक के बंदोईया गांव निवासी अजय तिवारी का बेटा यश तिवारी लखनऊ में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसके साथ हथकिला गांव निवासी आदर्श तिवारी भी रहता है। वह बीए का छात्र है। यश के मुताबिक, शनिवार शाम दोनों स्कार्पियो से लखनऊ से अमेठी लौट रहे थे। सुल्तानपुर मार्ग स्थित बाईपास के आगे पीछे से आए कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले युवकों ने वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। यश ने करीब तीन राउंड फायरिंग की बात कही। गोली लगने से स्कार्पियो का शीशा टूट गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है ।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस प्रत्येक एंगल से मामले की बड़ी ही बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story