संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव


अमेठी, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महिया सिंदुरिया स्थित माठा गांव के कुएं में युवक की लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई के लिए पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू गोसाईं (25) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोनू सुबह अपने बिस्तर पर नहीं मिला, जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर के पास कुएं के किनारे उसकी चप्पल दिखाई दी। अनहोनी की आशंका में कुएं में तलाश की गई, जहां उसका शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सोनू अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन शाम को वह पत्नी के बिना अकेले ही घर लौट आया था। इसके बाद सुबह उसका शव कुएं में मिलने से घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर डाॅयल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story