अमेठी : फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत पीपरपुर थाना क्षेत्र के बालचंदपुर मजरे गैरिकपुर गांव में गुरुवार को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के बाहर बने छप्पर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रामनाथ कोरी पुत्र ननकू कोरी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात रामनाथ कोरी (५५) का नशे की हालत में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद तड़के उनका शव घर के बाहर बने छप्पर में फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पीपरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अधेड़ के द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story