जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान काे प्रशासक पद से बर्खास्त किया

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान काे प्रशासक पद से बर्खास्त किया


जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान काे प्रशासक पद से बर्खास्त किया


अमेठी, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेंगहा में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर मिली शिकायत की जांच के बाद शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी संजय चौहान ने

पूर्व प्रधान प्रशासक सुदामा देवी को प्रशासक पद से हटा दिया है। साथ ही कथित रूप से दुरुपयोग की गई 3,22,396 रुपये की धनराशि की आधी राशि 1,61,198 रुपये की वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

जांच के अनुसार, पारसनाथ सिंह के खेत से नरेंद्र सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था, लेकिन इसके बजाय रामपाल के खेत से नरेंद्र की मशीन तक कार्य कराया गया। इस पर कुल 3,22,396 रुपये की धनराशि व्यय की गई। जांच के दौरान तकनीकी स्थिति और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर वित्तीय अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई।

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, ग्राम पंचायत ठेंगहा की पूर्व प्रधान प्रशासक सुदामा देवी को प्रशासक पद से हटा दिया गया है।

मामले में तत्कालीन और मौजूदा ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनके विरुद्ध 1 लाख 61 हजार 198 रूपये की वसूली तथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को वसूली की राशि ग्राम पंचायत ठेंगहा के ग्राम निधि खाते में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story