छत से गिरकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

अमेठी, 05 अगस्त (हि.स.)। अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पश्चिम गांव में बुधवार की शाम को अपने ही घर की छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रामसजीवन (45) पुत्र हरिभजन निवासी बिसारा पश्चिम के रूप में हुई है। वह किसी कारणवश घर की छत से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story