अमेठी में बारिश के बीच गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मासूम की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी में बारिश के बीच गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मासूम की मौत


अमेठी में बारिश के बीच गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मासूम की मौत


अमेठी, 01 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानाें के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसी क्रम में साेमवार की रात एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई और मलबे में दबकर सात साल की बालिका की माैत हाे गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

बाजार शुकुल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया पूरे बख्तावर गांव निवासी जियालाल के घर की कच्ची दीवार साेमवार की बीती रात अचानक भर-भराकर गिर गई। दीवार के पास ही चारपाई पर दादा सूरज प्रसाद के साथ साे रही बच्ची काेमल (7) मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लाेगाें ने परिवार के साथ मलबे में दबे दादा-पाेती काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने काेमल काे मृत घाेषित कर दिया जबकि सरजू प्रसाद के हाथ में फैक्चर हाे गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई ।

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story