बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस


बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी, 05 अगस्त (हि.स.)। अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के और रुकुनपुर गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे स्थित तालाब में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रुकुनपुर गांव की रहने वाली रामलली (70) मंगलवार रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद वह अपनी चारपाई पर सोने चली गई थीं। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वह घर पर नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित तालाब में एक महिला का शव उतराता हुआ देखा और पुलिस काे सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला प्रतिदिन सुबह अंधेरे में शौच क्रिया के लिए घर से निकलती थीं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह तालाब के किनारे गई होंगी, जहां संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story