अमेठी : शालीमार फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी : शालीमार फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


अमेठी : शालीमार फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


अमेठी : शालीमार फैक्ट्री में मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


अमेठी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के कमरौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना फैक्ट्री में गुरुवार को हादसा हो गया। मशीन की सफाई के दौरान अचानक मिक्सर मशीन चल गई जिसकी चपेट में आने से कमरौली निवासी मुन्ना सिंह की मौत हो गई, जबकि बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे लोहांगी निवासी धर्मराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा कमरौली के सेक्टर-22 स्थित शालीमार ग्रुप की सी-1 इकाई में हुआ है । फैक्ट्री में लगी मिक्सर मशीन की सफाई के लिए मशीन के अंदर दो मजदूर गए हुए थे तभी अचानक मशीन चल गई जिसके चलते एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया गया जहां पर मुन्ना सिंह (45) पुत्र चंदन सिंह निवासी कमरौली के रोड नंबर तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मराज यादव पुत्र ननकऊ बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे लोहांगी गांव के रहने वाले हैं। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अतुल सिंह ने मामले की जानकारी लिया ।

कमरौली थाने के प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761188 Articles

Share this story