संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को अमेरिकी कंपनी ने दी नौकरी
मथुरा, 20 जून (हि.स.)। अमेरिका के कोलोरोडो राज्य के डेनेवर शहर में स्थित वोल्यूम नाइन(वी-9) मार्केटिंग एजेंसी ने मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया है। यह चयन आनलाइन हुई चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट चयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षण व्यवस्था और माता-पिता के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर सुबनॉय ताल्लुकदार ने शनिवार को बताया कि वोल्युम नाइन एक जानी मानी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है जिसकी शुरुआत 2006 हुई थी। यह एजेंसी अलग-अलग ब्रांड्स के लिए क्रॉस-चैनल डिजिटल मार्केटिंग में माहिर है, जिसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (एसइओ), पेड सर्च और सोशल मीडिया मैनेजमेंट शामिल हैं। चूंकि वोल्युम नाइन डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी का हेडक्वाटर डेनवर, कोलोराडो में स्थित है। यह ब्रांड्स की ऑनलाइन मौजूदगी (विज़िबिलिटी) बढ़ाने में मदद करने के लिए जानी जाती है और एसइओ, कंटेंट मार्केटिंग और एआई-आधारित डिजिटल रणनीतियों जैसी सेवाएं देती हैं।
उन्होंने बताया कि इस कंपनी के द्वारा चयन प्रक्रिया आनलाइन हुई जिसमें संस्कृति विवि के एसओएमसी के छात्र मनीष चौधरी, छात्रा प्रियांशी शर्मा, रितु, सेजल सिंह, उमेश और भीम का अच्छे वेतनमान पर चयन किया गया।
विद्यार्थियों के इस चयन पर संस्कृति विवि की सीईओ डा. मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे कड़ी मेहनत और अपने ज्ञान से कंपनी के हित में निष्ठा से काम करेंगे और संस्कृति विवि द्वारा दिए गए संस्कारों का निर्वाह करेंगे, ऐसा पूर्ण विश्वास है। संस्कृति विवि के कुलपति डा. एमबी चेट्टी ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

