राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी


भदोही, 20 अप्रैल (हि.स.)। भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला। भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। कोईरौना के सागरा पर आयोजित जयंती समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित के आगमन के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अम्बरीष तिवारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास किए हैं और प्रदेश में ब्राह्मण समाज की प्रभावी आवाज बनकर उभरे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभुनाथ शुक्ल

Share this story